जबलपुर। हिंदू तीर्थों के महातीर्थ नैमिषारण्य लखनऊ में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य यजमान इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तिवारी दंपति होंगे, साथ ही स्वामी वेंकटेश प्रपन्नचार्य, पीठाधीश्वर गया (बिहार) व पुष्कर (राजस्थान), विराजमान होंगे और उपस्थित वैष्णव भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। इस आयोजन का संयोजन श्री वैष्णव भक्त मंडल, शोभापुर, जिला नर्मदापुरम द्वारा किया जा रहा। आयोजन के व्यवस्था प्रमुख जगमोहन गट्टानी और पुरुषोत्तम लड्डा ने बताया कि इस कथा में देश भर से हजारों भक्तगण सम्मिलित होंगे।








