नर्मदापुरम/ 01 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 2025 तक “अंर्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कम में दिनांक 03 जुलाई 2025 को उपायुक्त सहकारिता की उपस्थिति में महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल रोहना में छात्र-छात्राओं को सहकारिता के सिध्दांत, सहकारी सोायटी के पंजीयन, निर्वाचन व कार्यकलापों की जानकारी दी गई व उनके समूह बनाकर डमी बोर्ड की कार्यवाही का प्रदर्शन उनसे कराया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पैक्स रोहना के प्रबंधक गोविंद एवं पैक्स सांवलखेडा द्वारा सहभागिता दी गई। कार्यक्रम पश्चात छात्र-छात्राओं को सोसायटी में विजिट करने हेतु आमंत्रित किया गया। विपणन सहकारी सोसायटी बानापुरा में उपायुक्त सहकारिता व शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में टी.एस.पी. व यूरिया का कांबिनेशन अपनाने, मूंग फसल के विकल्प में उड़द, मक्का लेने का सुझाव दिया गया। कर्मचारियों को अन्य बहुउद्देशीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। पैक्स ब्यावरा एवं रैसलपुर में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हितेश साहू सहकारी निरीक्षक व शाखा प्रबंधक श्रीमती किरण तिवारी द्वारा सहभागिता की गई। उप अंकेक्षक जी.डी. पाल, सहकारी निरीक्षक श्रीमती कंचन सोनी व आँचलखेडा प्रबंधक सुश्री बीना द्वारा सी.एम. राइज हायर सेकेंडरी स्कूल आँचलखेडा में 150 छात्र-छात्राओं को सहकारी सिध्दांतों से परिचित कराते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया गया। चेतना उपभोक्ता भण्डार इटारसी में भी संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वार्ड पार्षद शिव किशोर रावत द्वारा सहभागिता दी गई। शीतल महिला बहुउद्देशीय समिति भिलाखेडी एवं वैष्णव महिला बहुउद्देशीय समिति इटारसी में भी संगोष्ठी आयोजित की गई। उक्त सभी कार्यक्रमों में उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया व पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया।






