निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला

Join Us

नर्मदापुरम/ जिला प्रशासन  एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला का आयोजन कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश अनुसार 10 जुलाई 2025 शासकीय नर्मदा नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय  नर्मदापुरम में किया जा रहा है जिसमें रोजगार एवं स्वरोजगार मेला में छात्र एवं छात्राओं का निजि क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाऐंगे एवं इच्छुक युवक एवं युवतियां निम्नलिखित लिक पर पंजीयन कर सकते हैं। रिजस्ट्रेशन लिंक :- https://forms.gle/bbFPSTk71B1BE2HC9

रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले विभाग :

नगरीय विकास एवं आवास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला नर्मदापुरम, पशु चिकित्सा सेवायें पशु पालन विभाग, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुरम, जनजातीय कार्य विभाग, पवरखेड़ा सहायक कृषि यंत्री कृषि अनियंत्रिकी विभाग जिला नर्मदापुरर्जुना कल्याण हथा कृषि विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्या कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, उद्यनिक विभाग, कुटिर ग्रामोद्योग जिला नर्मदापुरम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, कुटीर ग्रामोद्योग नर्मदापुरम ।

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली कंपनियां:-

हंसाहिनी एंप्लॉयमेंट सर्विसेस, डीफरेन्स मैनेजमेंट डेवलप्मेंट, ट्राइडेंट (बुदनी) वर्धमान (बुदनी) पाण्डेय होटल्स, टेक्नोटास्क, जेड प्लस, यश्स्वी ऐकेडमी (भोपाल), शिवशक्ति ऐग्रीटेज मेस्का, पुखराज. एल.आई.सी. एम.आई.सी., वक्रतुण्ड ऐसोसिएट, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स, कन्सल्टिंग एण्ड डिजाइन, ग्लेसिओ, पुष्कल ऐग्रीटेक लिमिटेड, नव भारत फर्टीलाइजर, गोकलदास ऐक्सपोर्ट।

Previous articleकलेक्‍टर ने किया सोहागपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमुनिया एवं पथरई का सघन दौरा
Next articleअंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत किया गया विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन