राजस्व  एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 04 जुलाई को

Join Us

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले के राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में  4 जुलाई 2025 को प्रात: 10:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में संभागायुक्‍त श्री तिवारी राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा/सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा श्रम विभाग सहित), नगरीय प्रशासन एवं आवास (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा श्रम विभाग सहित), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, (खाध एवं ओषधी/फूड ड्रग सहित), आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करेंगे।

सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बैठक में नियत स्थान एवं समय पर अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

Previous articleजिले की दैनिक वर्षा की जानकारी जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 1770.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
Next articleअंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत सहकारी सोसाइटियों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन