नर्मदापुरम/ बुधवार 02 जुलाई को जिले में संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियों एवं बचाव कार्यों के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में विभागीय स्तर पर तैयार की गई बाढ़/अतिवृष्टि से बचाव की विस्तृत कार्य योजना तथा अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।






