कन्हैयालाल ताम्रकार एवं छाया त्रिवेदी के काव्य पटल का लोकार्पण

Join Us

जबलपुर।वर्तिका संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी हरिशंकर परसाई भवन में अतुल तिवारी पूर्व प्रवर्तक अधीक्षक एवं वरिष्ठ गायक के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार, नेत्ररोग विशेषज्ञ, डॉ.सुरेंद्रलाल साहू की अध्यक्षता, श्रीमती निर्मला तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।प्रमुख वक्ता राजेश पाठक प्रवीण थे। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैयालाल ताम्रकार एवं कवयित्री श्रीमती छाया त्रिवेदी की कविताओं के काव्य पटल का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने वर्तिका की पिछले 35 वर्षों की साहित्यिक परंपरा की सराहना करते हुए काव्यपटल के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि संस्कारधानी साहित्यिक सामाजिक सांकृतिक जागरूकता का प्रतीक है। प्रारम्भ में वर्तिका के अध्यक्ष संतोष नेमा संतोष ने अतिथियों का परिचय देते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। यूनुस अदीब के संचालन में द्वितीय सत्र में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति की। जिनमें सुवीर श्रीवास्तव,सोहन सलिल, महब जबलपुरी,पुरुषोत्तम पटेल,यशोवर्धन पाठक,विजय तिवारी किसलय, प्रभा विश्वकर्मा,संध्या अग्रवाल,ज्योति प्यासी, प्रीति नामदेव, गणेश श्रीवास्तव,विवेक नेमा,अशरफ सफर, प्रदीप गुप्ता,के. के. ताम्रकार,अमर वर्मा, अनुराधा गर्ग आदि कवियों ने समसामयिक रचनाओं से मंत्र मुग्ध कर दिया।

Previous articleसीहोर व्यापार मेले में सहकारी संस्थाओं के उत्पादों की बिक्री
Next articleआनंदम कार्यक्रम की बैठक 1 जुलाई को