सीहोर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा ग्राम स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता का प्रचार प्रसार एवं सहकारी योजनाओं के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने, सहकारिता की कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारी संस्थाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की जानकारी प्रदेश के सुदूर अंचलों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं । भारत सरकार द्वारा दिए गए उक्त निर्देशों के अनुक्रम में सहकारिता विभाग सीहोर द्वारा नगर पालिका परिषद सीहोर के मार्गदर्शन मे बाल विहार ग्राउंड सीहोर में संचालित सीहोर व्यापार मेले में सहकारिता विभाग सीहोर की सहकारी समितियों में से रागिनी काष्ठ कला सहकारी समिति मर्यादित बुधनी द्वारा तैयार किए गए लकड़ी के खिलौने,प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था मर्यादित रेहटी द्वारा तैयार की गई आयुर्वेदिक ओषधियां,प्राथमिक महिला आजीविका बहु प्रयोजन सहकारी संस्था द्वारा तैयार किए गए लकड़ी के खिलौने, नमकीन- मिक्चर, जूट के बैग,पर्स, कॉटन के कपड़े एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीहोर द्वारा किसानों एवं आम जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल मेला ग्राउंड में दिनांक 26 जून 2025 से 29 जून 2025 तक लगाए गए । उक्त संस्थाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री मेले में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से की गई ।








