मध्य प्रदेश फेडरेशन ऑफ टेंट हाउस संगठन का समारोह का आयोजन

Join Us

 लगातार 50 सालों से सेवा देने वाले सुरजीत सिंह का किया सम्मान
सीहोर। मध्यप्रदेश फेडरेशन आफ टेंट हाउस संगठन का प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के द्वारा लगातार 50 साल तक इस क्षेत्र में सेवा देने वाले शहर के एक टेंट हाउस संचालक  सुरजीत सिंह का सम्मान किया। इस संबंध में जिला टेंट हाउस संगठन के अध्यक्ष मनोज कन्नोजिया ने बताया कि समारोह के दौरान अनेक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश टेंट हाउस संगठन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा एवं सचिव संजय जैन द्वारा सीहोर जिले सुरजीत सिंह का सम्मान मध्य प्रदेश टेंट हाउस संगठन द्वारा किया गया। समारोह में राजू सरदार राजू पंजाबी सुनील गुप्ता मुकेश चौरसिया शैलेश राठी जितेन कुशवाहा रामचंद्र पटेल चैन सिंह कुशवाहा नंदकिशोर चांदनी एवं समस्त टेंट हाउस लाइट डेकोरेशन इस अवसर पर सुरजीत भाई को बधाई दी यह सम्मान टेंट व्यवसाय में 50 साल पूर्ण होने पर किया गया।

Previous articleकक्षा 9वी से 12वीं तक संस्कृत भाषा की अनिवार्यता तथा त्रिभाषा सूत्र के संरक्षण के लिए  दिया गया ज्ञापन
Next articleडॉ.आर.सी. जैन को उत्कृष्ट राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रसार के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित