सीहोर। शुक्रवार, दिनांक 27 जून 2025 को जिलाधीश कार्यालय जिला पंचायत केंद्रीय हॉल सीहोर में जिला विकास समन्वय समिति बैठक (दिशा) आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारत सरकार सहित केंद्रीय प्रतिनिधि , सांसद आलोक शर्मा भोपाल संसदीय क्षेत्र , कैबिनेट मंत्री एवं विधायक इछावर करण सिंह वर्मा मध्य प्रदेश शासन, विधायक सुदेश राय, गोपाल इंजीनियर विधायक अष्टा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव , नगरपालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, जिलाधीश के.बालागुरु, पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर दीपक शुक्ला सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी, प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.सी. जैन, केंद्रीय अधिकारी सहित सभी पंचायतों के जिला एवं ब्लॉक जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे । लगातार 7 घंटे चली मैराथन बैठक में माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री महोदय ने भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत विस्तृत विकसित भारत और जिले के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सभी विभागों के अंतर्गत चल रही शहरी और ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से मूल्यांकन किया और कई विकास से संबंधित प्रस्ताव पारित किए ,तत्पश्चात माननीय सासंद महोदय , माननीय कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सहित माननीय विधायकगणों ने सर्वांगीण विकास के लिए सुझाव दिए ,उन्होंने भारत विकसित कृषि संकल्प अभियान की सराहना करते हुए आगामी रबी मौसम में रबी फसलों पर अनुसंधान कार्य कर रहे भारत के वैज्ञानिकों को आगामी रबी मौसम के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम में कृषि महा विद्यालय सीहोर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.आर.सी. जैन को कृषि अनुसंधान,शिक्षा एवं प्रसार के लिए उनके लाइफ टाइम योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित कर बधाईयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं।








