जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता

Join Us

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कल रविवार 29 जून को प्रातः 11 बजे होगा। सांसद  आशीष दुबे रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न. 6 में, भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर पूर्व विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 148 में विद्यापति शिक्षा सदन चुंगी में कांचघर के पास एवं विधायक अभिलाष पांडे उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 169 में महात्मा गांधी वार्ड में सचिन अग्रवाल के निवास पर, विधायक अशोक रोहाणी सरस्वती शिशु मंदिर रांझी में, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू वीर सावरकर मंडल में, बूथ कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात सुनेंगे जिला प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण जबलपुर नगर के सभी 967 बूथों में किया जाएगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कार्यकर्ता आम जनता के साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनेगी भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर ने मन की बात कार्यक्रम में सभी बूथों में उपस्थिति की अपील की है।

Previous articleआपातकाल को लेकर भाजयुमो ने आयोजित की युवा संसद
Next articleखाद्य मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के दिए निर्देश