आपातकाल को लेकर भाजयुमो ने आयोजित की युवा संसद

Join Us

आपातकाल भारत के लोकतंत्र के माथे पर पुती कालिख:योगेंद्र सिंह

जबलपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संभागीय स्तर पर युवा संसद का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर जबलपुर में किया गया।
युवा संसद को प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,विधायक अशोक रोहाणी,अभिलाष पाण्डेय,निगम अध्यक्ष रिंकू विज,भाजयुमो प्रभारी भाजपा महामंत्री पंकज दुबे ने युवाओं को आपातकाल के काले अध्याय के विषय में संबोधित किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संभाग स्तरीय युवा संसद का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर में आयोजित की गई जिसमें जबलपुर संभाग के सभी जिलों से आए लगभग 260 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं भारतीय लोकतंत्र के उस काले अध्याय पर चर्चा की जिसके कारण देश का लोकतंत्र शर्मसार हुआ।कार्यक्रम में 1975 में लगाए गए आपातकाल के ऐतिहासिक घटनाक्रमों की समीक्षा करते हुए युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
योगेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? अगर आज आपातकाल होता तो आपके हाथ में अखबार नहीं आता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खबर नहीं आती। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली जाती। वहीं, निशाना साधते हुए कहा कि जो मां ने किया वही बेटे ने किया और आज वही राहुल गांधी भी कर रहे हैं।

इस दौरान मॉक पार्लियामेंट के द्वारा प्रतिभागियों के द्वारा संसद की सजीव कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,मृदुल मिश्रा,राकेश परस्ते,युवराज राहंगडाले,हरीश ठाकुर,राम सोनकर,अभिषेक दहिया,शरद विश्वकर्मा,गोपाल गुप्ता,अंकित फ्रांसिस,अंकित पाठक ,सौमित रायजादा,हर्षित राय,निक्की रजक,समरजीत फौजकर,आकाश रजक,अभिषेक सराफ,वैभव चौरसिया,आयुष सिंह, ओम तिवारी,भावेश सिंह,अदिति शर्मा, अंकिता,योगी शर्मा,अंशु गुप्ता,राज रजक,रत्नेश तिवारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

Previous articleकाव्य पटल का लोकार्पण आज
Next articleजबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता