उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए पिपरिया में कार्यशाला का आयोजन 26 जून को

Join Us

नर्मदापुरम/  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम और इंडस्ट्री पार्टनर लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन 26 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भवन, न्यू क्लॉथ मार्केट, पिपरिया में किया जा रहा है।

जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के सहायक संचालक /प्रबंधक श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन , MSME पॉलिसी , IPR एवं GeM जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुंचा सकते हैंl

लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, उसके सहयोग से यह कार्यशाला पिपरिया  में आयोजित की जा रही है जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया हैl  लघु उद्योग भारती के श्री विवेक ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा।

Previous articleजिले की दैनिक वर्षा की जानकारी
Next articleब्लाक कांग्रेस की भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग