ब्लाक कांग्रेस की भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Join Us

सीहोर। इछावर बिलकिसगंज ग्वालियर उच्च न्यायालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश व्यापी संविधान सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत सोमवार को इछावर विधानसभा के बिलकिसगंज ब्लॉक के ग्राम बरखेड़ी में रखा गया जिसमें इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल शामिल हुए। इस मौके पर श्री पटेल ने कहा की बाबा साहब हमारे राष्ट्र के संविधान निर्माता है जब देश के सर्वोच्च न्यायालय में उनकी मूर्ति स्थापित है तो फिर ग्वालियर उच्च न्यायालय में भी होना चाहिए जब तक न्याय नहीं जब तक संघर्ष जारी रहेगा जय बापू जय भीम जय संविधान
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवकीनंदन त्यागी पूर्व सरपंच नारायण सिंह परमार बृजेश ने ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मीणा मंडल अध्यक्ष दशरथ परमार सेक्टर अध्यक्ष ब्लॉक परमार हेमराज कुशवाहा जी भोलाराम त्यागी रवि ठाकुर राजेंद्र राजपूत रवि परिहार सुनील जाटव मुकेश जाटव भागवत जाटव आदि अनेक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Previous articleउद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए पिपरिया में कार्यशाला का आयोजन 26 जून को
Next articleनर्मदापुरम अंडर-17 राज्य स्तरीय फुटबाल स्पर्धा में सीहोर ने रतलाम को 4-1 से हराया