काफी देर तक करना पड़ता है इंतजार
नर्मदापुरम। बीते अनेक दिनों से बिजली ने आंख मिचौली का नियम बना लिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय बिजली जाना है तो जाना है। कहीं सुबह, कहीं दोपहर के समय कहीं शाम के समय बिजली आ -जा रही है। सोमवार को शाम के समय हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में शाम को बिजली गई तो रात में साड़ 8 बजे आई। इससे गर्मी और उमस का एहसास और अधिक हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि बिजली कंपनी वालों को तो बहाना चाहिए यदि बारिश शुरू होती है तो उससे पूर्व ही बिजली चली जाती है। थाेड़ी सी हवा चले तो भी बिजली गुल हो जाती है। बिन बारिश और बिन हवा के भी बिजली चली जाती है। बिल में कोई कटौती नहीं स्मार्ट मीटर लगा कर उपभोक्ताओं को ठगने का कार्य बिजली कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। पूर्व की तुलना में चार पांच गुना अधिक बिल आ रहे हैं। जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं।






