ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा-इजरायल का साथ देना सभी के लिए होगा खतरनाक

Join Us

तेहरान (आरएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायल से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इस युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल होता है, तो यह हर किसी के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य हस्तक्षेप पर विचार कर रहे हैं और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि इस संघर्ष के बीच अमेरिका लगातार ईरान पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।
अराघची ने इस्तांबुल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वे आगे की बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन इजरायल के हमले जारी रखने तक ईरान की अमेरिका से बातचीत में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा, इजरायल ने गलत ढंग से हम पर हमला किया है। हमारे ऊपर जंग थोपी गई है। इजरायल फिलिस्तीनियों पर भी जुर्म कर रहा है और जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसलिए सभी देशों को उसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
अराघची ने कहा कि इस संघर्ष में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उनकी यह टिप्पणी ट्रंप के युद्ध में अमेरिका की सैन्य भूमिका पर विचार करने वाले बयान के बाद आई है।

Previous articleटे्रन पर चढक़र हाईटेशंन लाइन छूने वाले युवक ने 8 दिन बाद तोड़ा दम
Next articleतुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने हिटलर से कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याह की तुलना