पति की प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने की थी आत्महत्या

Join Us

भोपाल (ए.)। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के कोकता दौलतपुरा में करीब डेढ़ महीने पहले नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ प्रताडि़त करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया निवासी क्रांति प्रजापति (26) की शादी कोकता नंबर एक दौलतपुरा में रहने वाले छोटेलाल प्रजापति से हुई थी। छोटेलाल निजी काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह किसी अन्य महिला से बातचीत करने लगा। इसकी जानकारी लगने पर पत्नी क्रांति ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान छोटेलाल शराब के नशे में क्रांति प्रजापति से जमकर मारपीट करता था। पति की प्रताडऩा और मारपीट से तंग आकर बीती 23 मई को क्रांति प्रजापति ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Previous articleमहंगे शौक पूरा करने के लिये ड्राइवर बन गया वाहन चोर
Next articleजिला सैनिक कल्याण बोर्ड की अद्र्धवार्षिकीय समीक्षा बैठक संपन्न