-11 वारदातो का खुलासा, 6 लाख के 11 वाहन जप्त
भोपाल (ए.)। अवधपुरी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचते हुए 11 वाहन चोरी की वारदातो का खुलासा किया है। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार करते हुए 11 मामलो का राजफाश करते हुए 6 लाख कीमत के 11 दोपहिया वाहन बरामद किये है। थाना पुलिस ने बताया की आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ में सामने आया की आरोपी अपने घुमने-फिरने औऱ नशे के शौक को पुरा करने के लिये वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। टीआई अवधपुरी रतन सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की फरियादी पवन बानखेड़े पिता प्रकाश बानखेड़े (39) निवासी इन्द्रानगर गोविन्दपुरा ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया की बीती 16 जून की शाम को उसने अपनी बाइक शराब की दुकान के सामने प्रगति नगर अवधपुरी खडी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस आया तो देखा की उसकी मोटर साईकल चोरी हो चुकी थी। इलाके में लगातार हो रही वाहन चोरी के आरोपियो को दबोचने के लिये टीम गठित की गई। टीम ने हाथ लगे सुरागो के आधार पर चोरी की बाइक बेचने जा रहे आरोपी शिवम गौर पिता सुरेश गौर (30) निवासी झुग्गी बस्ती पीयुष नगर खजुरी कला थाना अवधपुरी को खामरा मंदिर रोड अवधपुरी के पास पकड़ लिया। उसके पास मौजूद बाइक के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया की यह बाइक चार दिन पहले ही उसने अपने साथी विशाल गौर के साथ प्रगति नगर अवधपुरी पर स्थित शराब की दुकान से चोरी की थी। आगे की पूछताछ में उसने बताया की इसके अलावा उसने अपने साथी विशाल गौर के साथ थाना अवधपुरी सहित भोपाल शहर के थाना अवधपुरी, ऐशबाग, पिपलानी, थाना गांधी नगर, अशोक गार्डन, कोहेफिजा और कोतवाली देहात विदिशा से भी वाहन चोरी किये है। उसकी निशानदेही चोरी किये गये कुल 11 वाहन जप्त किये है। अधिकारियो के अनुसार शिवम गौर ने यह भी बताया कि उसने चोरी का वाहन मोहल्ले में ही रहने वाले अशोक घृतलहरे पिता चैनदास घृतलहरे (32) को बेचा है। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खरीदा गया वाहन जप्त किया है। पकड़ाया मुख्य आरोपी शिवम गौर ड्रायवरी का काम करता है, उसके खिलाफ पूर्व से भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी अशोक पुताई का काम करता है, उसके खिलाफ भी पॉच अपराधिक मामले दर्ज है।








