सुहागी संभाग में अवैध नल कनेक्शनों को काटने की गयी कार्रवाई

Join Us

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के आदेशानुसार जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर आज संभाग क्रमांक 15 सुहागी के अंतर्गत जलविभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 72 सप्तिऋषी नगर गली नम्बर 8 में निरीक्षण किया गया, जहॉं नागरिकों के द्वारा अवैध नल कनेक्शन कराये जा रहे थे। जिसपर जल विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब यह कार्रवाई वार्डो में लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री केदार पटैल, पंकज पटैल एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Previous articleजन्मदिन के उपहार में एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी को मिला नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सदस्यों का भरपूर स्नेह और प्यार
Next articleसंस्कारधानी का मोहर्रम कौमी एकता की मिसाल, तैयारियो को लेकर मदन महल दरगाह में हुई बैठक