नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अलावा अनेक संस्थाओं ने भी डॉं. सुभाष तिवारी का मनाया धूमधाम से जन्मोत्सव
नगर निगम परिसर, इमलिया, करौंदा, जी.के. सेलिब्रेशन कटरा अधारताल, अमखेरा, कुदवारी, अमखेरा हाउसिंग बोर्ड, सुभाष नगर, राजस्व विभाग, सुभाष पार्क, सुभाष नगर, सुहागी आदि क्षेत्रों में मनाया गया डॉं. सुभाष तिवारी का जन्मोत्सव
गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों कर्मचारियों से मिले अपार स्नेह और प्यार पाकर अभिभूत हुए एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी
जबलपुर। नगर निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी को आज दिनांक 20 जून 2025 जन्म दिवस के मौके पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के साथ-साथ अनेक संस्थाओं और नगर निगम के अन्य कार्यालयों में बड़े धूम-धाम से जन्मोत्सव मनाया गया।
एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी को जन्म दिवस की शुभकामनाएॅं एवं बधाईयॉं देने आज सुबह से ही स्नेही जनों का तॉंता लगा रहा। एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी संस्कारधानी के नागरिकों से मिले अपार स्नेह और प्यार को पाकर आज अभिभूत हुए और कहा कि इस प्यार के बदले मेरा रोम-रोम नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियो ंके लिए ऋणी रहेगा।
डॉं. सुभाष तिवारी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर निगम परिसर, इमलिया, करौंदा, जी.के. सेलिब्रेशन कटरा अधारताल, अमखेरा, कुदवारी, अमखेरा हाउसिंग बोर्ड, सुभाष नगर, राजस्व विभाग, सुभाष पार्क, सुभाष नगर, सुहागी के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं एवं समाज के सम्माननीय जनों द्वारा भी सम्मान किया गया। निवास पर समाज के सम्माननीय जनों द्वारा सम्मान कर भव्य स्वागत किया गया और जन्म दिवस के मौके पर ढेरसारी शुभकामनाएॅं एवं बधाईयॉं दी गई। उपरोक्त के अलावा नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी सदस्यों द्वारा जन्म दिवस पर उन्हें शुभकामनाएॅं दी गई। इस अवसर पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, दिनेश तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, देवनाथ राठौर, चिन्टू भल्ला, अमित बैनर्जी, अरविन्द श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, जय केवट, नीरज पटैल, प्रहलाद सौंधिया, राजेश डेनियल, विनीता गायकवाड़, निष्ठा डोंगरे, हरिनारायण पटैल, राघवैया, के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।








