नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक 25 जून को
नर्मदापुरम/ रबी 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 की तैयारी की समीक्षा के लिए नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक 25 जून 2025 को आयोजित की गई है। उक्त बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण नर्मदा भवन के सभाग्रह भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त प्रात: 10:00 बजे से 01:30 बजे तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग तथा संबंद्ध संस्थाएं की समीक्षा करेंगे। तथा अपरान्ह 02:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक पशुपालन एवं डेरी विकास विभाग, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग तथा संबंद्ध संस्थाएं की समीक्षा करेंगे।






