सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चौपाल लगाकर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियाँ, दी नवीन योजनाओं की जानकारी

Join Us

सीहोर। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सीहोर नगर के गंज क्षेत्र में वार्ड क्र.14 व 15 में मोहल्ला चौपाल लगाकर जन-जन तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया एवं आमजन से चर्चा की । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत समाधिया, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति, पार्षद संतोष शाक्य, प्रवेश राठौर, जितेंद्र यादव, प्रशांत राठोर सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का साहस दिखाया है। हमारे जवानों की वीरता से सीमाएँ सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे। यही प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है और यही 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य बन चुका है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत समाधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढक़र ₹23,622 करोड़ तक पहुँच गया है। है। साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दिया। मोदी जी के साहस और दूरदर्शी विजऩ के चलते ही भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025 ) में पीओके और पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयर बेस तबाह किए गए।
भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय की नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, जिससे कोई परिवार भूखा न सोए । स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाकर करोड़ों लोगों को गरिमा और स्वास्थ्य मिला है। मुद्रा योजना ने एससी/एसटी/ओबीसी उद्यमियों को सशक्त बनाया है, और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने 68 लाख स्ट्रीट वेंडर्स की मदद की है। यह मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय की एक क्रांति है, जो हर जीवन में सम्मान और अवसर लेकर आई है। इसी तरह मोदी सरकार की अनेकों उपलब्धियों को नागरिकों के बीच सांझा किया गया।

Previous articleरबी 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 की तैयारी हेतु
Next articleवरिष्ठ पत्रकार एआर शेख मुंशी के परिजन लौटे हज से, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत