काम करते समय अचानक घबराहट होने के बाद मैनेजर की मौत

Join Us

भोपाल(ए)। शहर के गांधी नगर थाना इलाके में एक दुकान पर काम करते समय मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है की काम करते समय वह कुर्सी पर बैठै तभी अचानक घबराहट होने के बाद वे दुकान में ही बेसुध होकर गिर गए थे। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद नाजुक हालत बताकर हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन हमीदिया पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस के अनुसार लाउखेड़ी में स्थित शिवाजी वार्ड में रहने वाले प्रीतम सिंह राजपूत पिता जगन्नाथ सिंह राजपूत (45) एक पेंट दुकान में मैनेजर की नौकरी करते थे। बीते दिन दुकान पहुंचकर प्रीतम सिंह ने सफाई की और कुर्सी पर बैठ गए। अचानक ही उन्हें घबराहट होने लगी और वह बेसूध हो गए। अन्य लोगो ने उन्हें इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचायाा।
यहां जॉच के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया, वहॉ इलाज होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का अनुमान है की उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई होगी, हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारणो का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर दर्ज कर लिया है।

Previous articleआउट हुए अतिथि विद्वानों को शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा
Next articleसीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव