आरपीएफ ने ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले को दबोचा

Join Us

 -22 अलग-अलग यूजर आईडी के जरिए ये बुक किये थे टिकट
-सायबर सेल से मिले इनपुट पर हुई कार्यवाही
भोपाल(ए)। सायबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टिकट कालाबाजारी करने वाले एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 22 अलग-अलग पर्सनल यूजर आईडी की मदद से दर्जनो ई-टिकट बुक किए थे। भोपाल मंडल में की गई इस कार्यवाही में 1 लाख 62 हजार रुपए के 75 ई-टिकट जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल भोपाल से मिले अधिकारियो को ई-टिकट की कालाबाजारी किये जाने का इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर आरपीएफ टीम ने 19 वर्षीय आरोपी शाहबाज खान, निवासी नेहरू नगर सिकंदरी सराय भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से टिकटो सहित मोबाइल फोन भी जप्त किया है, इस फोन से आरोपी टिकट तैयार करता था। शुरुआती जांच में पता चला है की आरोपी ने 22 अलग-अलग पर्सनल यूजर आईडी के जरिए ये ई-टिकट बुक किए थे। आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Previous articleभारिया जनजाति की बेटी शांति बनी प्रदेश का गौरव
Next articleमहिला कार चालक ने स्ट्रीट डॉग को कुचला, पेट्स लवर्स पहुचें थाने