सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जननायक राहुल गांधी का जन्मदिवस

Join Us

 -जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एम्स भोपाल के बाहर जरूरतमंदों के साथ मनाया जन्मदिन
भोपाल(आरएनएस)। जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल स्थित एम्स अस्पताल के बाहर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर उपस्थित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मानवता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।इस सेवा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना चंद्रक्रांत दुबे गुड्डू चौहान प्रकाश चौकसे सोनू भाबा प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी अभिनव बरोलिया राहुल राठौर योगेश सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन कांग्रेस की सेवा, समानता और न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रही।

Previous articleसांची पार्लर पर मिला गुटखा-तम्बाखू व सिगरेट का अवैध भंडार, भोपाल दुग्ध संघ ने की कार्रवाई
Next article5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम 20 जून को होंगे घोषित