“टीबी मुक्त भारत अभियान ” के तहत यूपीएचसी मालाखेड़ी कैम्प में 95 नागरिकों की हुई जांच

Join Us

20 जून को ग्वालटोली में स्वास्थ्य केंद्र में होगा शिविर

नर्मदापुरम/ सचिव भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र भोपाल के दिशा निर्देश अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम बहुत महत्तवपूर्ण कार्यक्रम है जिसकी समीक्षा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रगति कार्यकम एवं सेन्ट्रल टीबी डिवीजन द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत की जा रही है “टीबी मुक्त भारत अभियान” पूरे भारतवर्ष में प्रारभ हो गया है।

नर्मदापुरम जिले में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत गुरूवार 19 जून को शहरी स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी में क्षय रोग जांच कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में लगभग 95 नागरिकों की जांच की गई। कैम्‍प में डॉ. संजय पुरोहित, डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. प्रोक्षणी मलैया ने नागरिकों की जांच की। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर संभावित मरीजों को बुलाया गया। लक्षणों के आधार पर संभावित मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और लाइन लिस्ट तैयार की गई। जिसमें खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, खांसी में खून आना, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले लोगों की जांच की गई।

      कैम्‍प में यूपीएचसी मालाखेड़ी के समस्त स्टॉफ और जिला क्षय केंद्र नर्मदापुरम के स्टॉफ ने पूर्ण सहयोग किया। 20 जून को ग्वालटोली में स्वास्थ्य केंद्र में एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।

Previous articleअनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Next articleखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा गेहूँ के स्टॉक पर सीमा निर्धारित, 31 मार्च 2026 तक लागू