11वीं राज्य स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

Join Us

सीहोर। ग्वालीयर में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी (शिक्षा विभाग) क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल सम्भाग की ओर से सीहोर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया एवं भोपाल संभाग को उप विजेता स्थान प्राप्त कराया, टीम प्रशिक्षक अताउल्ला खान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सीहोर से विजय वर्मा, कृपाल वर्मा, आदित्य गौर, ने सागर, रीवा एवं इन्दौर की टीमों के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शनन करते हुये अपनी टीम को फाईनल तक पहूचाया। प्रतियोगिता के अंत में कृपाल वर्मा को बेस्ट वालर एवं आदित्य गौर को मेन ऑफ द सिरीज का पुस्कार तथा  विजय वर्मा को रीवा संभाग के विरूद्ध मेन ऑफ द मेच का पुस्कार प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता दिनांक 13 जून 2025 से 17 जून 2025 तक ग्वालीयर में आयोजित हुई। जिसमें शिक्षा विभाग के सभी चयनित खिलाड़ी अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। खिलाडिय़ो के इस प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर, सहायक संचालक सुश्री सलोनी शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, प्राचार्य आलोक शर्मा, प्राचार्य दीपसिंह राठौर, टीम मैनिजर खेल अधिकारी  बृजेश शर्मा आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुये बधाई दी है।

Previous articleसर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर नाक रगड़कर माफी मांगते हुए भगवान से प्रदीप मिश्रा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को बाबा की आरती का आयोजन