कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को बाबा की आरती का आयोजन

Join Us

 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण, नियमित रूप से किया जा रहा रुद्राक्ष वितरण
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ स्थित कुबेरश्वरधाम पर लंबे समय से नियमित रूप से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में शिव भक्त यहां पर आते है और आस्था और उत्साह के साथ प्रतिदिन शाम को महाआरती में शामिल होते है। सुबह इंदौर और उज्जैन की महिला मंडल ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं सुबह बाबा के भोग के बाद यहां पर आने वाले 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला और मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने भोजन प्रसादी का वितरण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को दाल-रोटी, मिक्चर, मिष्ठान आदि की प्रसादी का भोग प्रदान किया। वहीं उज्जैन से आई महिला मंडल ने यहां पर शिव भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर महिला मंडल की ओर से मिनाक्षी पटेल ने बताया कि वह हर साल कांवड यात्रा के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में धाम पर आती है और करीब 52 से अधिक महिलाएं सुबह से देर शाम तक भजन-कीर्तन करती है। इसके अलावा अन्य वाहनों से भी नियमित रूप से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है और पूजा अर्चना करते है। धाम पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क रूप से काउंटरों के द्वारा रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है।

Previous article11वीं राज्य स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
Next articleकुर्मी समाज सभी समाजों का सम्मान करती है-मांगीलाल कुर्मी लखन लाल गौर