प्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगे

Join Us

पंडित प्रदीप मिश्रा के भगवान चित्रगुप्त पर टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
सीहोर। विगत दिन महाराष्ट्र में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में आज कायस्थ समाज ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए ज्ञापन सौपा।  जिसमे मांग की गई कि पंडित प्रदीप मिश्र सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और व्रन्दावन में जाकर चित्रगुप्त पीठ पर नाक रगडक़र माफी मांगे अन्यथा उनके विरोध में एफआईआर दर्ज करवाएंगे और उनका पुतला दहन किया जाएगा व उनकी होने वाली कथाओं का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ समाजजन उपस्थित रहे।

Previous articleसमाजसेवी श्री अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
Next articleसंगठन सृजन अभियान के तहत सीहोर शहर ब्लॉक का कार्यक्रम हुआ आयोजित