समाजसेवी श्री अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त

Join Us

सीहोर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक डी.डी.अग्रवाल के निधन पर अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य सहासम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के युवा समाजसेवी एंव व्यवसायी मानस अग्रवाल के पुज्यनीय पिताजी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्री अग्रवाल शिक्षक के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में अग्रणि भूमिका का निर्वहन कर सर्व समाज में उनका योगदान आस्मृणीय है। श्री अग्रवाल के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति और दुखी अग्रवाल परिवार को इस गहन दु:ख सहने की शक्ति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनिट का मोन धारण किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द गोयल, युवा अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मुकेश जैन, कमलेश चाण्डक, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जयपुरिया, वरिष्ठ समाजसेवी हरीशचन्द्र अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, राहुल ब्याणी, रमेश चन्द्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, हिमांशु मोदी, कमलेश अग्रवाल, मोहित गोयल, आनन्द गांधी, अखिलेश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Previous articleरिलायंस स्मार्ट बाजार ने किया गया समर कैंप का आयोजन
Next articleप्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगे