संगठन सृजन अभियान के तहत सीहोर शहर ब्लॉक का कार्यक्रम हुआ आयोजित

Join Us

केन्द्र से आये पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायसुमारी
सीहोर। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है और हर वर्ग के कांग्रेस कार्यर्ताओं से रायसुमारी की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सीहोर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सिरिविल्ला प्रसाद, श्रीमती जयश्री हरिकरण,  पवन पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा की उपस्थिती में गुरुवार, दिनांक 18 जून 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान  सीहोर शहर ब्लॉक के कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही सीहोर विधानसभा के अहमदपुर देवीपुरा, दोराहा, श्यामपुर की बैठक श्यामपुर में अयोजित की गई बैठक में प्रभारी गण के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कलीम पठान,देवीसिंह तवर साहित ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम कांग्रेस पर्यवेक्षकों का उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्द भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं कांग्रेसजनों से परिचय प्राप्त कर राय सुमारी की गई।
जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण, समन्वय समिति के सदस्य गण, विभाग के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,  अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अब पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दे रही है। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 165 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए हैं। ये सभी ऑब्जर्वर्स राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर वहां की संगठनात्मक स्थिति का जायजा लेंगे। तत्पश्चात केन्द्रीय पर्यक्षकों का दल श्यामपुर के मयूर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और संगठन सृजन अभियान के तहत श्यामपुर ब्लॉक, अहमदपुर ब्लॉक, दोराहा ब्लॉक से आये हुए समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगणों से भी ब्लाक स्तरीय रायसुमारी की गई।

Previous articleप्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगे
Next articleनवीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण