जिला स्तरीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन 

Join Us
देशी नस्ल के दुधारू पशु पालकों को किया सम्मानित 
बाबरी में 190  एकड़ भूमि में बनेगा गौ अभ्यारण
यही हमारे सुखदाता धरती गंगा गौमाता : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 
नर्मदापुरम। नर्मदा महाविद्यालय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के अंतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु जिला स्तरीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मोटे अनाजों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। तो इस कार्य को आगे बढ़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में गोवंशीय दुधारू नस्लों के संरक्षण के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय देशी नस्ल के दुधारू पशुओं के पालन को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा गोपाल पुरस्कार दिया गया। इसके तहत देशी नस्ल की सर्वाधिक दूध देने वाली गाय तथा भैंस के पालक को जिला स्तर पर 50-50 हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपए की राशि एवं पशु औषधि किट प्रदान किए गए। प्रत्येक विकासखंड में भी गोपाल पुरस्कार प्रदान किए गये। विकासखड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 7500 रूपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए की राशि दी गई। गाय पालन तथा भैंस पालन के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए गये। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। इस संबंध में उप संचालक पशु चिकित्सा ने जानकारी दी। उस
इस अवसर पर राज्यसभा  सांसद माया नारोलिया
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत पूर्व विधायक सविता दीवान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुधीर पटेल उमेश यादव कृषि समिति के सभापति अजीत मंडलोई किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसानों की उपस्थिति रही।
Previous articleबिहार चुनाव से पहले आप का बड़ा ऐलान, 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Next articleआदत से मजबूर  सीएमओ ने कर्मचारियों के फिर से रोके मासिक वेतन