दो माह में गुड्स ट्रैफिक से 1022 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया

Join Us

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के माल यातायात में निरंतर हो रही है। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल एवं मई यानि दो माह में 1022 करोड़ 92 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 929 करोड़ 75 लाख रूपये की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

तीनों मण्डलों में माल यातायात राजस्व इस प्रकार है :-

जबलपुर मण्डल ने 691 करोड़ 29 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 620 करोड़ 93 लाख रूपये की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है।
भोपाल मण्डल ने 130 करोड़ 13 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है।
कोटा मण्डल ने 201 करोड़ 50 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 172 करोड़ 43 लाख रूपये की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत अधिक है।

माल यातायात के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं :-

 मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए।
 गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।
 माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं ।
 नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।

Previous articleअहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि – जबलपुर कांग्रेस ने आयोजित की शोकसभा
Next articleमानसून के दौरान जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी कोंकण रेलवे में रहेगी परिवर्तित