आज दिनांक 13 जून 2025 को सायं 6:00 बजे सिविक सेंटर, जबलपुर में अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस हृदयविदारक दुर्घटना में जिन बहुमूल्य जीवनों की क्षति हुई, उनके प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों ने मौन रखकर एवं मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक स्वर में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, कमलेश यादव, अदिति अतुल बाजपेई, याकूब अंसारी ,अख्तर अंसारी, झल्ले लाल जैन, अभिषेक यादव, कौशल्या गोटिया, अनुभा शर्मा, विनीता यादव, अभिषेक यादव, बृजेश दुबे, रविंद्र गौतम, रितेश अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, भावना निगम, प्रीति ठाकुर, प्रिंस सलूजा, रितेश बंटी गुप्ता, विष्णु विनोदिया,विक्रम ठाकुर ,महेश मिश्रा, पूनम चंद्र सोनकर, राहुल बघेल, दिलीप साहू, भरत पटेल, देवकी पटेल, विनीता यादव, सत्येंद्र पचौरी, मिस्टर जैन, असलम खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








