निगम अमले की तत्परता ने बचाई वृद्ध महिला की जान

Join Us

भोपाल (ए)। नगर निगम, भोपाल के अमले की तत्परता और कर्तव्य परायणता के कारण भदभदा डेम क्षेत्र में डूब रही वृद्ध महिला की जान बच गई। दरअसल निगम के झील संरक्षण प्रकोष्ठ के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी संदीप सिंह ठाकुर गुरूवार को प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे के मध्य बड़ी झील के भदभदा बांध क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे तभी एक वृद्ध महिला को पानी में डूबते हुए देखा जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए झील की सफाई कार्य हेतु तैनात अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सूचना देकर तत्काल महिला की जान बचाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम अमले ने तत्परतापूर्वक महिला को पानी से सकुशल बाहर निकाला और झील सफाई कार्य में संलग्न मशीन पर बिठाया और कमला नगर थाने एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और वृद्ध महिला को नजदीक के शासकीय अस्पताल भेजा।

Previous articleऐशबाग आरओबी निर्माण की होगी जांच
Next articleईरान ने इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, इजरायल ने मार गिराया