नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने किया सफाई व्यवस्था का बाजार में निरीक्षण

Join Us
 सफाईकर्मी मिले गायब, स्वच्छता प्रभारी से नोटिस जारी करने दिए आदेश
 जयस्तंभ से लेकर फ्रूट मार्केट तक फल के ठेले भी देखे, ठेले नहीं मिलने पर कर्मचारियों की तारीफ की
इटारसी।  नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर के प्रमुख बाजारों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और सफाई को लेकर उनके सुझाव और समस्याओं को सुना।
शाम 5 बजे  के करीब पंकज चौरे ने अपने दल.बल के साथ स्थानीय बाजार का दौरा किया। उन्होंने सड़कों नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें कोई भी स्वच्छता कर्मी नजर नहीं आया।
निरीक्षण के दौरानए अध्यक्ष चौरे ने कई स्थानों पर सफाई दारोगा को निर्देशित किया कि वे कचरे का उचित निपटान करें और यह सुनिश्चित करें कि कूड़ेदान नियमित रूप से खाली किए जाएं। उन्होंने कुछ जगहों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बोलते हुएए पंकज चौरे ने कहा शहर की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हमारे बाजार न केवल व्यापार का केंद्र हों, बल्कि साफ.सुथरे और स्वच्छ भी दिखें। मेरा यह निरीक्षण सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर कचरा न फैलाएं और नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही कचरा गाड़ी  का ही उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इसमें नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है।
सफाई कर्मचारी गायब रजिस्टर देखा
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सफाई कर्मचारियों का रजिस्टर भी देखा और स्वच्छता प्रभारी से कहा कि एक भी व्यक्ति दोपहर की पाली में नहीं आया सभी की अनुपस्थिति लगाओ और नोटिस जारी कर दें कि काम पर नहीं आयेंगे तो सेवा समाप्ति की करवाई की जाएगी।
Previous articleप्लेन क्रेश हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजली
Next articleमासिक वेतनों के भुगतान को लेकर प्रतिमाह अवमानना पर अवमानना कर रही है नगरपालिका