नर्मदापुरम। प्रसिद्ध नवगीतकार स्व.डॉ विनोद निगम की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज ‘गीतों के गांव चले आए’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार डॉ सुरेश लखनऊ, के मुख्यातिथ्य पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता एवं देश के वरिष्ठ साहित्यकार मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पलाश सुरजन, प्रसिद्ध चित्रकार एवं कथाकार मनोज कुलकर्णी के विशिष्ठ आतिथ्य में अपरान्ह 3.30 बजे से पं रामलाल शर्मा स्कूल एनईएस कालेज के सभागार समारोह अायोजित होगा। सूत्रधार डॉ हंसा व्यास ने बताया कि डॉ विनोद निगम के गीत का संगीतमय गायन डॉ नमन तिवारी करेंगे। साथ ही साहित्यकार डॉ कृष्ण गोपाल मिश्र का कविता पाठ और अशोक जमनानी का डाॅ निगम की कविता पर उद्बोधन होगा। गत वर्ष की भांति मुख्यअतिथि द्वारा एम हिन्दी गृह विज्ञान महाविद्यालय में सर्वाेच्च् अंक प्राप्त छात्रा का सम्मान किया जाएगा। सप्तक मित्र समूह के द्वारा आयोजित इस समारोह में जिले के अनेक साहित्यकार,समाजसेवी व उनके परिजन,प्रियजन,मित्रगण शामिल रहेंगे। सप्तक मित्र समूह के संयोजक सुरेश उपाध्याय, रमेश गार्गव,गोपीकांत घोष,राजकिशोर दीक्षित,खेमचंद यादवेश,कमलेश सक्सेना ने साहित्य प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है।






