नवागत सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने गांधीनगर अस्पताल का किया निरीक्षण

Join Us

भोपाल (निप्र)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का जायजा लिया गया। डॉ. शर्मा द्वारा ओपीडी, प्रसव कक्ष, पीएनसी वार्ड, लेबोरेट्री, दवा वितरण सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.रितेश रावत, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सहित चिकित्सक एवं प्रबंधकीय स्टाफ उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने निर्देश दिए कि इस अस्पताल से ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, इसलिए ओपीडी के निर्धारित समय में सभी चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित रहें। आकस्मिक स्थिति में रात के समय में भी सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहे। शाम की ओपीडी में सभी चिकित्सक सेवाएं प्रदान करें। डॉ. शर्मा ने सीबीएमओ को निर्देशित किया कि विकासखंड में संचालित सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग एवं बैठकों को निर्धारित एजेंडा के किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीज को उपचार लेने में विलंब या परेशानी ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा द्वारा भर्ती मरीजों से बात कर सेवाओं की जानकारी भी ली गई ।

Previous article‘सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास’ थीम पर रतलाम में 27 जून को होगा ‘राइज़ कॉन्क्लेव’
Next articleभोपाल के तालाब में डल झील जैसे नजारे