युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला सम्‍पन्‍न

Join Us

रोजगार मेले में 197 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

नर्मदापुरम/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ। उक्‍त कार्यक्रम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार संपंन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सीता शरण शर्मा, विधायक नर्मदापुरम, और जय किशोर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन और माल्यार्पण किया।

       इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ऋण वितरण एवं ऑफर लेटर वितरण किया गया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया एवं मेला प्रभारी टी प्रतीक राव अनुविभागीय अधिकारी ने बच्चों से आमने-सामने बात करके बच्चों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी एवं बच्चों से भी उन्होंने अपने विचार साझा किये । इस अवसर पर श्रीमती बबीता राठौर डिप्टी कलेक्टर ने भी बच्चों को उद्बोधन दिया । कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका भलावी डिप्टी कलेक्टर ने बच्चों को रोजगार के लिए प्रेरित किया । श्री ब्रजेन्‍द्र राव सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया । जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी डॉ ए बी खान एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट श्री धर्मेश तिवारी उपस्थित रहे । श्री धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत प्राचार्य श्री आर के चोलकर एवं विद्यावती सूर्यवंशी विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल द्वारा किया गया एवं इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कुणाल सराठे ने बच्चों को रोजगार मेले से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । श्रीमती पल्लवी शर्मा एवं श्रीमती शिवांगी मालवीया द्वारा मंच संचालन किया गया । कॉलेज स्टाफ में श्री भूपेंद्र जोठे, श्री लोकेंद्र सिंह बनाफर, श्री विकास सिद्धू, श्री प्रबल गौर, श्री निखिल विजयवार, श्रीमती सोनिया सराठे, श्रीमती इति महालहा, श्रीमती हेमलता शुक्ला, कुमारी नैनी पटेल, श्रीमती अनीता वर्मा, कुमारी नेहा केदारे, श्री आशीष चौरे, श्री लखन लाल कोरी, श्री अंकित मिश्रा, श्री हरि ओम नरवरे, श्री प्रवेश चौरे, श्री नीलेश गौर,  श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अंकुश आदि उपस्थित रहे ।

रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पर 16 निजी क्षेत्र की कंपनियों और 8 स्वरोजगार विभागों ने भाग लिया। जिसमें 720 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 362 छात्र-छात्राएं मेले में उपस्थित रहे। जिसमें से 169 छात्रों को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया गया और स्वरोजगार योजना के तहत 28 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार, कुल 197 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया।

Previous articleपर्यटन क्विज प्रतियोगिता के पंजीयन 25 जून से
Next articleहाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा के लिए कलेक्टर सोनिया मीना ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी