तहसीलदार सीहोर ने बिलकिसगंज से खेड़ली वाले शासकीय ग्रेवल रोड पर अवैध अतिक्रमण व निर्माण कार्य के विरुद्ध की कार्यवाही

Join Us

सीहोर। सीहोर मुख्यालय के ग्राम बिलकिसगंज  व खेड़ली के सैकड़ों किसानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर आज दिनांक 12  जून 2025 को तहसील द्वारा अपने अमले को लेकर शासकीय रास्ते पर अवैध हो रहे निर्माण एवं खुदाई के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
मौके पर उपस्थित किसानों एवं पंचायत सरपंच ने बताया कि उक्त सरकारी रास्ता सन 1972 एवं 73 में तत्कालीन तहसीलदार महोदय द्वारा नाप कर सभी किसानों के लिए निशान लगाकर रास्ता डलवा कर गए थे जिसमें शासन द्वारा ग्रेवल रोड में पुलिया सैंक्शन कर शासन की एजेंसी आर ई एस  द्वारा रोड सन 2008 में बनवाया था जिसका माननीय कलेक्टर महोदय आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदेश क्रमांक 120/38/04/10/2008 के माध्यम से युक्त कार्यपालन मंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रेवल रोड निर्माण बिलकिसगंज जोड़ से खेड़ली दूर सिंह के मकान से छोटे राम के मकान तक किया गया ।
ग्राम के ही एक व्यक्ति रतन सिंह द्वारा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर अपने सहयोगी के साथ ट्रैक्टर से शासकीय रास्ते को न सिर्फ खोदा गया बल्कि उक्त रास्ते पर झोपड़ी निर्माण का कार्य कर सैकड़ो किसानों के निकासी वाले रास्ते को रोकने का प्रयास किया जा रहा था।
सूचना प्राप्त होते ही आज दिनांक 12 जून 2025 को तहसीलदार द्वारा अपने हमले को लेकर शासकीय रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण और खुदाई के विरुद्ध कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पटवारी मौके पर पहुंच कर रतन सिंह द्वारा किए जा रहे शासकीय रास्ते के अतिक्रमण को हटाया गया रतन सिंह उसकी पत्नी वह लडक़े ने शासकीय कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की और रतन सिंह की पत्नी हाथ में हाशिया लेकर  बोलने लगी कि आओ कौन सामने आता है ।
तो तहसीलदार ने रतन सिंह को शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर, आरईएस का रोड खोदने एवं रोड के दोनों तरफ स्थित पेड़ बिना अनुमति के कांटे जाने के  संबंध में प्रकरण दर्ज करने हेतु हल्का पटवारी को निर्देश किया मौके पर शासकीय कार्यवाही के दौरान  खेड़ली सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम मीणा, कृषक जनप्रतिनिधि राधेश्याम, प्रीतम मेवाड़ा , पंकज परमार , गब्बर मेवाड़ा, नीरज, राकेश हाड़ा, शुभम, लकी हाड़ा, अजब सिंह, डॉ मानसिंह,  कमलेश, रामभरोस मालवीय, रतन सिंह मालवीय,  कुलदीप, अर्जुन, अनिल मालवीय, रामबगस मालवीय, प्रदीप मेवाड़ा, मनोज एवं अन्य कृषक गण उपस्थित रहे।

Previous articleसेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले साथियों सहित केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के समक्ष राजीव गुजराती को पुन: जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की मांग करेगा
Next articleकांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आज से प्रारंभ