कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आज से प्रारंभ

Join Us

 कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से करेगें रायसुमारी
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि म प्र कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सीहोर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सिरिविल्ला प्रसाद, पूर्व मंत्री  नरेंद्र नहाटा, श्रीमती जयश्री हरिकरण, पवन पटेल 7 दिवसीय  दौरे पर सीहोर जिले में रहेंगे।  जिसके तहत आज दिनांक 13 जून 2025 को स्थानीय यशराज गार्डन, सीहोर में सुबह 11:00 बजे प्रेस वार्ता के संगठन सजृतन अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा के साथ बैठक अयोजित की जावेगी, जिसमें  ब्लॉक अध्यक्ष गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व जिलाकांग्रेस अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रवक्ता के अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता गण, कांग्रेस पदाधिकारी गणों सहित युवा कांग्रेस, एन एस यू आइ, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,  अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी। दिनांक 14 जून 2025 को  सीहोर विधानसभा,  15 जून 2025 बुधनी विधानसभा, 16 जून 2025 आष्टा विधानसभा एवं दिनांक 17 जून 2025 को इछावर विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित होगी।
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अब पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दे रही है। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 165 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए हैं। ये सभी ऑब्जर्वर्स राज्य के 55 जिलों में जाकर वहां की संगठनात्मक स्थिति का जायजा लेंगे।

Previous articleतहसीलदार सीहोर ने बिलकिसगंज से खेड़ली वाले शासकीय ग्रेवल रोड पर अवैध अतिक्रमण व निर्माण कार्य के विरुद्ध की कार्यवाही
Next articleघरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान