सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सीहोर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ.बिरला प्रसाद, पूर्व मंत्री श्रीमती जयश्री हरिकरण, पवन पटेल सात दिवसीय दौरे पर सीहोर जिले में पधार रहे हैं। जिसे लेकर आज दिनांक 13 जून 2025 को स्थानीय यशराज गार्डन सीहोर में सुबह 11 बजे से पर्यवेक्षकगण संगठन को लेकर चर्चा करेगें। सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने सेवादल के सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि युवा कर्मठ मृदभाषी आर्थिक रूप से सम्पन्न सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में स्वयं जेब का पैसा खर्च कर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाते है। वरिष्ठजनों का सम्मान करने वाले एवं युवा साथियों को साथ लेकर चलने वाले श्री गुजराती पर संगठन का कोई भी ब्लेम नही है। ऐसे होनहार युवा को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पुन: बनाये जाने की मांग सेवादल कांग्रेस द्वारा की जावेगी।








