सीहोर। मध्यप्रदेश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री बाला गुरु के एवं राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिला परियोजना समन्वयक श्री आरआर उईके द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय सुभाष हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों का सर्वे, जानकारी एकत्रित करना एवं जानकारी NILPMP एप पर दर्ज करांना एवं 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर असाक्षरों का सर्वे करांना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक खण्ड स्त्रोत समन्वयक अशोक वर्मा,
जिला समन्वयक साक्षरता अभियान लखन माहेश्वरी, ब्लॉक समन्वयक साक्षरता अभियान गेंदराज विश्वकर्मा, संकुल प्राचार्य, संकुल सह -समन्वयक, जनशिक्षक आदि उपस्थित थे।








