अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारण आज होने वाला कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान स्थगित

Join Us

 बाकि कार्यक्रम रहेगें यथावत
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि म प्र कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान आज दिनांक 13 जून को सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला था, परन्तु अहमदाबाद में विमान दुर्घटना का दु:खद समाचार मिलते ही आज का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। आगामी दिनांक के कार्यक्रम यथावत रहेगें जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सीहोर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सिरिविल्ला प्रसाद, पूर्व मंत्री  नरेंद्र नहाटा, श्रीमती जयश्री हरिकरण, पवन पटेल 7 दिवसीय  दौरे पर सीहोर जिले में रहेंगे।  संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा के साथ बैठक अयोजित की जावेगी, जिसमें  ब्लॉक अध्यक्ष गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व जिलाकांग्रेस अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रवक्ता के अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता गण, कांग्रेस पदाधिकारी गणों सहित युवा कांग्रेस, एन एस यू आइ, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,  अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी। दिनांक 14 जून 2025 को  सीहोर विधानसभा,  15 जून 2025 बुधनी विधानसभा, 16 जून 2025 आष्टा विधानसभा एवं दिनांक 17 जून 2025 को इछावर विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित होगी।
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अब पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दे रही है। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 165 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए हैं। ये सभी ऑब्जर्वर्स राज्य के 55 जिलों में जाकर वहां की संगठनात्मक स्थिति का जायजा लेंगे।

Previous articleकर्नाटक में कांग्रेस नेताओं पर ईडी का एक्शन! वाल्मीकि घोटाले से जुड़ा है कनेक्शन
Next articleउल्लास नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित