जहां दिखें, वहीं मार दो’, अलकायदा ने दी ट्रंप को जान से मारने की धमकी, निशाने पर अमेरिका के 3 हाई प्रोफाइल लोग

Join Us

न्यूयॉर्क (आरएनएस)। अमेरिका में आतंकवाद को लेकर एक बार फिर खतरे की घंटी बज चुकी है। कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मौजूदा उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी अलकायदा के सीनियर कमांडर साद बिन आतिफ अल-अवलाकी ने एक वीडियो जारी कर दी है। इस वीडियो में आतिफ ने अमेरिकी मुसलमानों और अपने आतंकियों से खुलेआम आह्वान किया है कि वे ट्रंप, वेंस और मस्क को जहां भी देखें, वहीं खत्म कर दें। उसने दावा किया है कि अमेरिका में मुसलमानों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि अगर वे खड़े हो जाएं, तो इन तीनों हाई-प्रोफाइल शख्सियतों को मारना मुश्किल नहीं होगा।इस धमकी के केंद्र में है साद मोहम्मद आतिफ उर्फ साद बिन आतिफ अल-अवलाकी, जिसे अलकायदा ने 10 मार्च 2024 को अलकायदा इन अरेबियन पेनिनसुला का कमांडर नियुक्त किया था। आतिफ को यह जिम्मेदारी खालिद अल बात्रासी की अचानक मौत के बाद दी गई थी। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने उसके सिर पर 60 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। वीडियो में आतिफ ने अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों से ‘जिहाद’ के नाम पर ट्रंप, वेंस और मस्क की हत्या करने का आह्वान किया है। इसके अलावा, उसने फिलिस्तीन में कथित अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाई और कहा कि जो लोग फिलिस्तीनियों पर जुल्म कर रहे हैं, उनके खिलाफ जिहाद करना जायज़ है। आतिफ का यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी माना जा रहा है। अलकायदा की इस धमकी को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां बहुत गंभीरता से ले रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, एफबीआई, सीआईए और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासतौर पर ट्रंप, वेंस और मस्क की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अलकायदा आमतौर पर तभी इस तरह की धमकी देता है जब उसकी साजिशें अमल के करीब होती हैं।

Previous articleकनाडा से पाकिस्तानी आतंकी को अमेरिका लाया गया, मुकदमा चलेगा
Next articleमध्य प्रदेश में 15 जून को मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत