प्रधानमन्त्री 11साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहे समर्पित:- बी एल वर्मा

Join Us

विकसित भारत का अमृत काल – सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर भाजपा ने किया प्रोफेशनल मीट का आयोजन

जबलपुर। विकसित भारत का अमृत काल – सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री श्री बी एल वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल, पूर्व विधायक शरद जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, रविकिरण साहू, पंकज दुबे, रजनीश यादव की उपस्थिति में शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोलबाजार में किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा केंद्र सरकार ने 11 सालो में सेवा को केंद्र बिंदु मानकर गरीब का कल्याण करते हुए सुशासन दिया है।

श्री वर्मा ने कहा सेवा का उदाहरण देखना हो हम देखेंगे कि कुछ वर्षो पहले पूरी दुनिया ने कोविड जैसी महामारी देखी है कोई इससे अछूता नहीं रहा है तब हमारी सरकार ने देश की नागरिकों को सहारा दिया और न सिर्फ कोविड का सामना किया बल्कि अत्यंत कम समय में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कराया और अपने देश के साथ ही दुनिया के कई देशों को पहुचाई गई और उस समय भी विपक्ष लगातार विरोधाभाषी बयानों में लगा रहा। यह सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।

श्री वर्मा ने कहा सुशासन की बात करे तो हम देखेंगे कि 2004 से 2014 तक का शासन भी देश ने देखा है जिसमे भय, भूख, भ्रष्टाचार गरीबी और बेरोजगारी का बोलबाला था पर जैसे ही 2014 में भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनी और देश की परिस्थितियों में बदलाव आया हम जहां आंतरिक रूप से मजबूत हुए वही विश्व पटल पर हमारी साख बढ़ाने का कार्य हुआ। गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा के साथ कोई वर्ग अछूता नहीं रहा जिसके उत्थान के लिए मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कार्य न किया हो।

श्री वर्मा ने कहा गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की 80 प्रतिशत आबादी को मुफ्त राशन देने, का कार्य, देश की आधी आबादी को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य का लाभ, महिलाओ को उज्ज्वला योजना के माध्यम से एल पी जी कनेक्शन देने का कार्य, देश के अन्नदाता किसान को किसान सम्मान निधि देने का कार्य के साथ ही गरीबी की दल दल में फंसे 25 करोड़ लोगो को बाहर निकालने का कार्य सरकार कर रही है।

विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका

सांसद श्री आशीष दुबे ने प्रोफेशनल मीट में विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका विषय पर संबोधन देते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाएंगे और इस संकल्प की पूर्ति देश की 140 करोड़ जनता का साथ में जुटना होगा। विकसित भारत की बात करे तो विकसित भारत का अभिप्राय है कि हर गांव, हर शहर, हर वर्ग के बीच खुशहाली हो।

उन्होंने कहा 11 वर्ष पूर्व भारत की तुलना पहले जहां पाकिस्तान से होती थी वही इन 11 वर्षो में वैश्विक पटल पर चित्र बदला है और आज भारत की तुलना अमेरिका, चाइना, ब्रिटेन, रूस और जापान जैसे विकसित देशों से होती है और इसका प्रमाण है कि आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने है। आज पूरी दुनिया हमारे प्रधानमंत्री की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

श्री दुबे ने कहा मोदी जी जो संकल्प लिया है और उसे यदि सिद्धि तक पहुंचाना है तो हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा।

सशक्त भारत सुरक्षित भारत

प्रोफेशनल मीट में सशक्त भारत सुरक्षित भारत के विषय पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए केंट क्षेत्र विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा 11 साल में मोदी जी के नेतृत्व में देश ने साबित किया एक। ओर हम विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़े है तो दूसरी तरफ देश के दुश्मनों के का विनाश भी हो रहा है। देश में आज सक्षम नेतृत्व है, सैन्य संसाधनों में हम आत्मनिर्भर बने है, हमारी थल, जल और नभ की सेना ने दुनिया को बता दिया कि हमारी सेना सबसे सशक्त है।

Previous articleसदर ने देश को कई नामवर फुटबॉल खिलाड़ी दिए हैं: अशोक रोहाणी
Next articleनिगम अमले ने वसूला 15 हजार रूपये का स्पॉट जुर्माना