ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
तालिब हुसैन
जबलपुर. सदर के शिवाजी मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का गरिमामय समारोह में समापन हुआ. केन्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक रोहाणी समारोह के मुख्य अतिथि रहे. मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए उन्होंने कहा सदर क्षेत्र आज़ादी के पूर्व से जबलपुर की फुटबाल का गढ़ रहा है. इस इलाके के कई खिलाड़ियों ने इसी मैदान पर खेलते हुए देश विदेश में संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया है. नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव, भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व प्रशासक आर.एस. महरोलिया सहित कई वक्ताओं ने समारोह को सम्बोधित किया. इस मौके पर अपने ज़माने के नामवर खिलाड़ी लक्ष्मी नारायण, दशरथ कुमार, राममूर्ति पिल्ले, सुरेश दास व राजा महरोलिया को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. शिविर के सर्वोत्तम खिलाड़ियों को स्पोटर्स किट प्रदान की गयी. शिविर को सफल बनाने में सुरेश रजक, हरीश बहोरिया, राजकुमार बावरिया, प्रमोद पासी, गजेन्द्र सिंह महरोलिया, राजू रजक रमेश रजक, हसन अली, रवि पिल्ले, राकेश पिल्ले, हरिशंकर रजक, राकेश रजक आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही.








