नागरिकों की परेशानी को किया जा रहा है नजरअंदाज
सीहोर। प्रधानमंत्री सडक़ योजनान्तर्गत सीहोर मुख्यालय के ग्राम सेवनिया की सडक़ बड़े-बड़े गड्डों में तब्दिल हो गई है। उक्त सडक़ के पुर्ननिर्माण हेतु ग्रामीणजनों द्वारा जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया परन्तु कोई सुनवाई नही हो सकी है। हालात यह है कि सडक़ में हो रहे गड्डों के कारण आयेदिन यहाँ पर दुर्घटनाऐं घटित हो रही है। जबकि इसी मुख्य मार्ग से ग्राम भरतपुर, छापरी कलां, छापरी खुर्द, अवन्तुपुरा सहित लगभग आठ गाँव के लोग व स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग व बीमार लोगों का आवागमन रहता है। ग्रामीणों द्वारा आवेदन के माध्यम से कलेक्टर, जिला पंचायत अधिकारी, जनपद पंचायत अधिकारी से मांग की गई है कि बारिश का मौसम आने वाला है और उक्त रोड का पुर्ननिर्माण नही हुआ तो बारिश में गड्डों के कारण और अधिक दुर्घटनाऐं सम्भावित है। मांग करने वाले ग्रामीणजनों में प्रमुख रूप से प्रहलाद सिंह, बद्रीप्रसाद, सुरेश वर्मा, घनश्याम वर्मा, धनपाल, अर्जुन वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, प्रीतम सिंह, गोकुलदास, इन्दर सिंह, हेमराज राठौर, प्रेम नारायण, जगदीश, सुमेरसिंह, शादीलाल, विशाल, मनोहर दास, गोलू वर्मा, नन्दकिशोर, जगदीश आदि शामिल हैं।








