अटल विहारी बाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर में निशुल्क प्रशिक्षण

Join Us

नर्मदापुरम/ अटल विहारी बाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर, सामाजिक न्याय अधिकारता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उन दिव्यांगजनों के लिए है जो पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहते हैं।  जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि प्रवेश के लिए 12 वर्ष से अधिक के शारीरिक दिव्यांग, पोलियो, अंगभंग, सेरेब्रल पाल्सी, बोनापन, दृष्टिबाधित को खेलो में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले के इच्‍छुक उम्‍मीदवार उक्‍त प्रशिक्षण में भाग लोना चाहते है वे निर्धारित तिथियों पैरा एथलेटिक्स के लिए 16 जून 2025 को,  पैरा बैडमिंटन के लिए 16 जून 2025,  पैरा फुटबॉल के लिए 17 जून 2025 (सीपी फुटबॉल, एम्प्यूटी फुटबॉल, ब्लाइंड) को,  पैरा टेबल टेनिस के लिए  17 जून 2025 को,  पैरा तैराकी के लिए 18 जून 2025 को एवं पैरा वॉलीबॉल के लिए 18 जून 2025 को भाग ले सकते है।

Previous articleप्रभारी मंत्री राकेश सिंह का आज नर्मदापुरम आगमन
Next articleग्राम सेवनिया की सडक़ के गड्डे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं न्यौता