बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को 6-5 से हराया

Join Us

 आगामी दिनों में सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला जाएगा फाइनल
सीहोर। शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की शाम को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए थे। इसमें पहला मुकाबला सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को रोमांचक तरीके से 6-5 से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला सीहोर बाइज और आवासीय के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज ने यह मैच 3-2 से हराया।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले ने सीहोर क्लब की ओर से दिव्यांश ने तीन गोल किए थे। वहीं कुशल, राजवीर और लक्ष्य ने एक-एक गोल किया। इस तरह सीहोर क्लब ने यह मैच 6-5 से जीता। इसके अलावा एमजी क्लब की ओर से सूर्यांश ने मैच के अंतिम समय में चार गोल किए और एक गोल आर्थव ने किया।
इधर एक दूसरा सेमीफाइनल मैच सीहोर बाइज और आवासीय के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर बाइज की टीम ने 3-2 से जीता। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आर्थव ने दो गोल और ललित ने गए गोल किया। वहीं आवासीय की ओर से गर्वित-अरमान ने एक-एक गोल किया। मैच के दौरान एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Previous articleग्राम सेवनिया की सडक़ के गड्डे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं न्यौता
Next articleनशा मुक्त भारत अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, संकल्प ए ने बी को 5-0 से हराया