अखिल भारतीय त्रिदिवीय वेद संगोष्ठी प्रारंभ

Join Us

प्राचीन गुरूकुल में वैदिक विद्वानों का हुआ आगमन

नर्मदापुरम। देश के प्राचीन गुरूकुल के आर्ष महाविद्यलय में मंगलवार से तीन दिवसीय वेद संगोष्ठी का आयोजन शुरू हो गया है। गुरूकुल परिवार के द्वारा अवगत कराया गया है कि आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की द्वि जन्मशताब्दि व स्वामी ऋतस्पति परिब्राजकजी के 70 वे जन्मोत्सव, प्रधानाचार्य सत्यसिंधुजी आर्य के 60 वे जन्मोत्सव के शुभअवसर पर 10, 11 व 12 जून को त्रिदिवसीय अखिल भारतीय वेद संगोष्ठी महर्षि दयानंदकृत वेदभाष्य पद्धति के परिप्रेक्ष्य स्वामी ऋतस्पति धर्मार्थ न्यास एवं आर्ष गुरूकुल समिति के संयुक्त तत्वावधान आयोजित की जा रही है। गुरूकुल में वैदिक विद्वानों का आगमन हो गया है।

गुरूकुल परिवार ने इस संगोष्ठी में सभी गुरूकुल हितेषी वेद प्रेमी सज्जनों इष्टमित्रों को सपरिवार आमंत्रित किया है। अभी संगोष्ठी दो दिन और जारी रहेगी।

Previous articleस्नान के साथ जगन्नाथ का जन्मोत्सव आज से
Next articleबदलते मौसम में मलेरिया का बढ़ रहा खतरा